IGIMS में पहली बार 8 माह के शिशु की सफल रोबोटिक सर्जरी, नवजातों के इलाज में नई शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
IGIMS में पहली बार 8 माह के शिशु की सफल रोबोटिक सर्जरी, नवजातों के इलाज में नई शुरुआत

Patna News: पटना के IGIMS में पहली बार 8 माह के शिशु की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई. अब नवजात और बच्चों की जटिल बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज बिहार में ही संभव होगा.

विज्ञापन

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna News: बिहार में बाल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में पहली बार 8 माह के शिशु की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई. इसके साथ ही संस्थान में नवजात और छोटे बच्चों की रोबोटिक सर्जरी की नई शुरुआत हो गई है.

8 माह के शिशु की सफल रोबोटिक सर्जरी

डॉक्टरों के अनुसार, शिशु जन्मजात बीमारी से पीड़ित था. उसकी किडनी से पेशाब बाहर ले जाने वाले रास्ते में रुकावट थी, जिससे पेशाब किडनी में जमा हो रहा था और किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया था. रोबोटिक तकनीक की मदद से इस जटिल समस्या का सफल इलाज किया गया.

छोटे बच्चों के लिए बनी विशेष रोबोटिक सर्जरी टीम

IGIMS ने नवजात और छोटे बच्चों की रोबोटिक सर्जरी के लिए अलग से विशेषज्ञ टीम का गठन किया है. अब तक रोबोटिक सर्जरी मुख्य रूप से वयस्क मरीजों की ही की जाती थी, लेकिन अब बच्चों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होगी.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

यह जटिल सर्जरी प्रो. डॉ. विनीत कुमार ठाकुर, डॉ. ओम पूर्वे और डॉ. विवेक रंजन की टीम ने सफलतापूर्वक की. एनेस्थीसिया टीम में डॉ. प्रीति कुमारी और डॉ. कोमल की भी अहम भूमिका रही. इस पूरी प्रक्रिया में बाल शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विजयेन्द्र कुमार का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा.

बच्ची की फोटो

बिहार के चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि

IGIMS के निदेशक डॉ. विंदे कुमार, उपनिदेशक विभूति प्रसन्न सिन्हा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अब जटिल जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

Patna News: बच्चों के इलाज में खुलेगा नया अध्याय

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता बिहार में बाल चिकित्सा और रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी. इससे राज्य के बच्चों को अत्याधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने ही प्रदेश में मिल सकेगी.

ALSO READ: 2000 रुपये के लोन के जाल में फंसा युवक, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर परिवार को भेजीं, जानिए

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन