बिहार में भाजपा नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, 10 नेताओं को मिली Y श्रेणी की सिक्योरिटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2022 8:17 PM
बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में भाजपा नेताओं को निशाना बनाया गया. जिसके बाद भाजपा के 10 नेताओं को Y श्रेणी की सिक्योरिटी देने का फैसला लिया गया है.
बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर लगातार हंगामा जारी है. इसी के साथ राज्य में उपद्रवियों के द्वारा भाजपा नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार के दस भाजपा नेताओं की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. यहां भाजपा के 10 नेताओं को सीआरपीएफ की वाइ श्रेणी (Y category) की सुरक्षा प्रदान की है.
जिन भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी गई है उनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, विधायक संजय सरावगी और विधायक संजीव चौरसिया के नाम शामिल हैं. विधायकों ने प्रभात खबर से बातचीत में इस बात की पुष्टि भी की है. इन सभी नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ के 12 जवानों को लगाया गया है.
मालूम हो कि अग्निपथ योजना की लांचिंग के बाद से ही इसके विरोध में बिहार में जबरदस्त हंगामा हो रहा है. उपद्रवी तत्व भाजपा नेताओं के साथ ही भाजपा कार्यालयों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. पिछले तीन चार दिनों में मधेपुरा, नवादा सहित कई जिलों में भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की गयी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला और आगजनी कर नुकसान पहुंचाया गया. भाजपा विधायक विनय बिहारी पर जानलेवा हमला किया गया.
Also Read: पुलिस ने जहानाबाद और मसौढ़ी छोड़ बिहार बंद को बताया शांतिपूर्ण, 140 प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार
यह सुरक्षा का तीसरा स्तर होता है. कम खतरे वाले लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है. इस वाई प्लस सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं. जिसमें दो कमांडो तैनात होते हैं शेष पुलिसकर्मी. जबकि वाई सुरक्षा कैटेगरी में 04-08 से सुरक्षाकर्मी 01-02 कमांडो के साथ मिलते हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










