बिहार में तेजी से बढ़ी साइबर फ्रॉड की घटनाएं, सीतामढ़ी में 3 करोड़ 33 लाख की ठगी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Apr 2025 4:25 AM

विज्ञापन

एआई फोटो

Cyber fraud: बिहार में तेजी से बढ़ी साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही है. अगर सिर्फ सीतामढ़ी की बात करें तो 19 महीने में साइबर फ्राड के माध्यम से साइबर बदमाशों ने 3 करोड़ 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है.

विज्ञापन

Cyber fraud: सीतामढ़ी. हाल के वर्षों में साइबर फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ी है. लोगों से प्रतिदिन साइबर फ्रॉड के शिकार होते है. पुलिस लोगों को बराबर जागरूक भी करती रहती है. बैंक वाले भी अपने ग्राहकों को किसी को ओटीपी समेत अन्य चीजें शेयर नही करने की सलाह-नसीहतें देते रहते हैं. बावजूद लालच और अन्य कारणों से लोग साइबर ठगों के बुने जाल में फंस ही जाते है. अब तो ठगी के इतने मामले सामने आने लगे है कि सरकार को हर जिला में एक साईबर थाना खोलना पड़ा है. जिले में 19 महीने में साइबर फ्राड के माध्यम से साइबर बदमाशों ने 3 करोड़ 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. जिसमें से साइबर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 68 लाख रुपए संबंधित बैंक में होल्ड कराया गया है. इतना ही नही, साइबर थाना ने 100 से अधिक फर्जी फेसबुक अकाउंट व करीब 500 फर्जी मोबाइल नंबर को भी बंद कराया है. साइबर थाने में 19 महीने में साइबर फ्राड के करीब 210 से अधिक मामला दर्ज कराया गया है. साइबर थाना डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि अबतक तीन डिजिटल अरेस्ट की गयी है. बताया कि साइबर फ्राड मामले में पुलिस ने स्थानीय व अंतरजिला आरोपी को भी पकड़ा गया है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हैं ठगों का जाल

पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के रामनगरा थाना क्षेत्र के सवेया देवराज निवासी मो नेयाज अहमद के पुत्र मो आसिफ इकबाल व मढिया निवासी मो रिनजमुलेश अहमद के पुत्र मो फहद अंसारी को साइबर फ्राड मामले में गिरफ्तारी हुई थी. आरोपी के पास से छह मोबाइल फोन बरामद की गयी थी. बताया कि आरोपी के पास से पकड़े गये मोबाइल की जांच से पता चला है कि आरोपी का तार दिल्ली, गया, पेरिस के साथ ही मिडिल ईस्ट के देशों में बैठे साइबर क्राइम करने वाले लोगों से जुड़े हुए हैं.

केस स्टडी-1

नौकरी के लालच में बन गया शिकार

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रैन विशुनी गांव के विकास कुमार झा के साथ हुई है. उनसे ऑनलाइन 1.45 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी थी. पुलिस को बताया है कि उनके पास दो मोबाइल नंबर है और दोनों नंबर से व्हाट्सएप चलाते है. साइबर फ्रॉड ने उक्त दोनों नंबर पर कॉल कर ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा दिया और वह झांसे में आ भी गये, फ्रॉड ने नौकरी के नाम पर पांच बार में 1.45 लाख रुपये की ठगी कर ली है.

केस स्टडी-2

फ्रॉड ने की क्रेडिट कार्ड से खरीदारी

सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला गांव के दीपेश कुमार साह भी फ्रॉड के शिकार बन गए. पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को लिखित तौर पर बताया है कि उसके पास एसबीआई के दो क्रेडिट कार्ड है. उसने मोबाइल नंबर पर अचानक एसबीआई और फ्लिपकार्ट दोनों से ओटीपी का मैसेज आया. जब तक वह कुछ समझ पाता कि तीन बार में उसके क्रेडिट कार्ड से 54321 रुपये की खरीदारी करने का मैसेज आया. तब उसने एसबीआई और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

1930 पर भी शिकायत करें

डीएसपी आलोक कुमार ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल किसी भी मोबाइल नंबर से 1930 पर शिकायत दर्ज कराये. बहुत सारे लोग उक्त नंबर पर शिकायत कर लाभ प्राप्त कर चुके है. नौकरी, किसान स्कीम, फिंगर प्रिंट से पेमेंट व मोबाइल पर आये बिना पहचान के मैसेज को डाउनलोड करने पर साइबर फ्राड होने की संभावना अधिक रहती है. बताया कि बिना जाने समझे ऐसे लोगों से बचे.

बोले अधिकारी

एसपी अमित रंजन ने कहा कि साइबर क्राइम की घटनाओं से बचने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. अब तो मोबाइल पर किसी को कॉल करने पर सबसे पहले डिजिटल ठगी से बचाव के सुझाव सुनने को मिलते है. किसी भी व्यक्ति को कॉल आने पर अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए.

Also Read: Bihar News: बेतिया से शादीशुदा महिला का अपहरण, पति ने दर्ज करायी थाने में प्राथमिकी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन