दूसरे फेज में पटना के 186 पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान, भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
Patna News :

खेल मैदान का सांकेतिक फोटो.

Patna News : सभी सीओ और पंचायतों के प्रोन्नान अधिकारी को पत्र जारी हुआ है. एक खेल मैदान के विकास पर 10 से 17 लाख रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन

Patna News :  दूसरे फेज में पटना जिले की 186 पंचायतों में खेल मैदान बनेंगे. इसके लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है. जानकारों के अनुसार, इसके लिए सभी सीओ और पंचायतों के प्रोन्नान अधिकारी को पत्र जारी हुआ है.

पहले फेज में 123 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण पूरा

सीओ व पंचायतों के प्रोग्राम अधिकारी मिल कर जमीन का चयन कर निर्णय लेंगे, सूत्र ने बताया कि दूसरे फेज में नौ पंचायतों में जमीन चिह्नित होने के बाद एनओसी मिल गया है. इनमें बाढ़ प्रखंड में चार व बिहटा प्रखंड की एक और अन्य चार पंचायतें शामिल हैं. सूत्र ने बताया कि एक खेल मैदान के विकास पर 10 से 17 लाख रुपये खर्च होंगे, जिले में पहले फेज में 123 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण पूरा हो गया है.

वीबी-जी राम जी के तहत खेल मैदान बनेंगे

वीबी-जी राम जी के तहत खेल मैदान बनेंगे. सूत्र ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण पहली जुलाई से विकसि भारत-जी राम जी के तहत होना है. इसके लिए 50 डिसमिल जमीन की आवश्यकता है. नौ पंचायतों में जमीन मिलने पर खेल मैदान का निर्माण शुरू होगा. बाकी पंचायतों में जमीन चिह्निता करने की प्रक्रिया चल रही है.

Also Read: दो अधिकारी भाइयों के घर में लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले उड़े

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन