दानापुर में जमाबंदी नहीं करने पर सीओ से हाथापाई, दो हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
दानापुर में जमाबंदी नहीं करने पर सीओ से हाथापाई, दो हिरासत में

जमीन की जमाबंदी नहीं होने पर रूपसपुर के दो लोगों द्वारा सीओ के साथ हाथापाई और हंगामा करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दानापुर

जमीन की जमाबंदी नहीं होने पर रूपसपुर के दो लोगों द्वारा सीओ के साथ हाथापाई और हंगामा करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना शुक्रवार की दोपहर अंचल कार्यालय में तैनात सीओ चंदन कुमार के साथ घटी है.

रूपसपुर निवासी विजय यादव व धर्मवीर यादव ने बताया कि रूपसपुर ओवर ब्रिज के नीचे 10 कट्ठा जमीन है. उनका आरोप है कि जमीन की जमाबंदी करने के लिए सीओ के एक सहयोगी रूपसपुर के रहने वाले राहुल के माध्यम से कैश एक करोड़ की राशि दी थी. जमाबंदी करने के बाद पुन: रद्द कर दिया गया. जब जमाबंदी नही हुआ तो दिये हुए एक करोड़ रुपये मांगने गये थे. इस पर सीओ ने देने से इंकार कर दिया . सीओ चंदन कुमार ने बताया कि जमीन के मामले में एसडीएम के आदेश पर धर्मवीर यादव के भाई धनंजय यादव को जेल भेजा गया था. उन्होंने बताया कि उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. गलत जमीन का कागजात पर जमाबंदी करने के लिए दबाव बनाकर कार्यालय में हंगामा करने लगे थे. जदोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सीओ द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. दोनों को थाना से बांड भरा कर छोड़ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन