दलितों काे विकास की मुख्यधारा में जुड़ना जरूरी: अशोक

ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि दलितों काे विकास की मुख्यधारा में जुड़ना जरूरी है.
संवाददाता, पटना ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि दलितों काे विकास की मुख्यधारा में जुड़ना जरूरी है. इसे लेकर यदि उनके स्तर से मदद की कोई जरूरत होगी तो वे इसके लिए तैयार हैं. मंत्री अशोक चौधरी ने यह बातें रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित नारी सम्मान सभा में कहीं. इस दौरान उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं की चर्चा की. इस दौरान विशेष सचिव वित्त राहुल कुमार, एससी-एसटी फेडरेशन के नरेंद्र कुमार डॉ मुंशी प्रसाद, विजय प्रकाश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. इससे पहले सुधा वर्गीज के नेतृत्व में रविवार सुबह गांधी मैदान, पटना में नारी अधिकार यात्रा निकाली गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




