Rain Alert: हो जाएं सतर्क! बिहार के इन तीन जिलों में अगले तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :01 Mar 2025 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert: हो जाएं सतर्क! बिहार के इन तीन जिलों में अगले तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट
बिहार में बारिश का अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के कई इलाकों में शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में राज्य के तीन जिलों में वज्रपात के साथ बारिश अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के कई इलाकों में शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, एक मार्च को विशेष रूप से उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं अगले एक से तीन घंटे में पटना, सिवान, सारण और भोजपुर जिले में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD पटना के मुताबिक,नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, ताकि स्थानीय प्रशासन सतर्क रहे.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में दिन के तापमान में हल्का इजाफा हुआ है. शुक्रवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया. वहीं, खगड़िया, बांका, मुंगेर, गया, शेखपुरा, जमुई और बक्सर में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

कैसा रहेगा आगे का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 मार्च तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पछुआ हवा औसतन 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन