Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर, अगले पांच दिन 'हॉट डे' और 'हॉट नाइट' से बेहाल रहेंगे लोग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 May 2025 6:37 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है और हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक लू चलने और 'हॉट डे' की चेतावनी जारी की है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है.
Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने अब अपना विकराल रूप धारण कर लिया है. मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज की तपिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव (लू) और हॉट डे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. खासकर राजधानी पटना सहित 31 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है.
शनिवार और रविवार को बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. साथ ही रात में भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि कई जिलों में हॉट नाइट की चेतावनी दी गई है. यानी तापमान में रात के समय भी गिरावट नहीं होगी.
इन जिलों में बरपेगी लू की आफत
11 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, नवादा, जमुई और बांका में तेज लू चलने की आशंका है. वहीं अन्य जिलों में ‘हॉट डे’ का असर रहेगा. गया, गोपालगंज, वाल्मीकि नगर, खगड़िया और मोतिहारी जैसे जिलों में पारा पहले ही 40 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है. शुक्रवार को गोपालगंज में 41.6 डिग्री, गया में 40.8 डिग्री और खगड़िया में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
धूप सीधी धरती पर कर रही वार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान पूरी तरह से साफ है और तेज धूप सीधा धरती पर पड़ रही है. जिससे गर्मी की तीव्रता और बढ़ गई है. इसके साथ ही पछुआ हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है. साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.
Also Read: बिहार के इस सीट से चुनाव लड़ेंगे बाहुबली नेता राजन तिवारी, पार्टी के नाम का भी किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










