बिहार के इस सीट से चुनाव लड़ेंगे बाहुबली नेता राजन तिवारी, पार्टी के नाम का भी किया ऐलान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 May 2025 11:46 AM

विज्ञापन

राजन तिवारी की तस्वीर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज सीट इस बार खास चर्चा में है. वजह हैं पूर्व विधायक राजन तिवारी, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान कर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है. सभी दलों ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और संभावित उम्मीदवारों ने मैदान में उतरना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में पश्चिम चंपारण जिले की नरकटियागंज विधानसभा सीट इस बार खासा सुर्खियों में है. इसकी वजह हैं पूर्व विधायक राजन तिवारी, जिन्होंने साफ-साफ एलान कर दिया है कि वे इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर नरकटियागंज से चुनाव लड़ेंगे.

मीडिया से बातचीत में राजन तिवारी ने कहा, “जिस तरह सूर्य का पूरब से निकलना तय है, उसी तरह नरकटियागंज से मेरा चुनाव लड़ना तय है. मैंने पार्टी के लिए मेहनत की है, अब मैं अपनी मजदूरी मांग रहा हूं.”

लगातार क्षेत्र में कर रहे हैं जनसंपर्क

राजन तिवारी के मुताबिक, उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. वे लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और हर वर्ग के लोगों से जुड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि लोग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं और नरकटियागंज की जनता खुद उन्हें चुनावी मैदान में देखना चाहती है.

राजन तिवारी ने कहा- मेरे जीन में संघ का खून है

सिर्फ राजनीति ही नहीं, सामाजिक कार्यों से भी जुड़ाव रखने वाले राजन तिवारी ने बताया कि वे पहले भी जनप्रतिनिधि रह चुके हैं और अब पूरी तरह समाजसेवा में जुटे हैं. वे संघ से जुड़े हुए हैं और खुद को ‘संघी’ बताते हैं. उन्होंने कहा, “मेरे जीन में संघ का खून है. मैं बाल एकल सेवक रहा हूं और मेरी शिक्षा गोरखपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई है.”

राजन तिवारी का कहना है कि उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपनी दावेदारी की जानकारी दे दी है और उन्हें टिकट मिलने का भरोसा है. हालांकि नरकटियागंज सीट से अन्य दावेदार भी टिकट के लिए सक्रिय हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है.

वर्तमान में रश्मि वर्मा हैं विधायक

गौरतलब है कि वर्तमान में नरकटियागंज से भाजपा की रश्मि वर्मा विधायक हैं. अगर राजन तिवारी को टिकट मिलता है तो यह सीट 2025 के चुनाव में राजनीतिक गर्मी का केंद्र बन सकती है. बाहुबली से समाजसेवी बने राजन तिवारी की वापसी ने इस बार के चुनावी समीकरणों को और रोचक बना दिया है.

Also Read: बिहार के इस शिक्षक को चाहिए IND-PAK बॉर्डर पर जाने की इजाजत, ACS एस सिद्धार्थ को लिखा पत्र

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन