ePaper

कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, IG बोले- पटना पुलिस और STF जल्द करेगी पूरा खुलासा

Updated at : 05 Jul 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
gopal khemka murder patna

मौके पर मौजूद पुलिस

Gopal Khemka Murder: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं. पटना पुलिस और एसटीएफ मिलकर इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा करेगी. आइजी जितेंद्र राणा ने यह जानकारी है.

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले की जांच SIT करेगी. जिसका नेतृत्व पटना की सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा कर रही हैं. सीएम नीतीश कुमार ने भी डीजीपी के साथ हुई हाई लेवल बैठक में गोपाल खेमका हत्याकांड के बारे में जानकारी ली है. वहीं पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग भी हाथ लगे हैं.

आइजी बोले- पुलिस के हाथ लगे सुराग

पटना रेंज के आइजी जितेंद्र राणा, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे और जांच की. आइजी ने गोपाल खेमका की कार को भी खुद जांचा. उन्होंने मीडियो से बातचीत में कहा कि इस हत्याकांड में एसटीएफ और पटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस को कई सुराग भी हाथ लगे हैं. किसके द्वारा यह हत्या करवायी गयी और हत्या क्यों करवायी गयी यह अनुसंधान का मामला है. उद्भेदन के बाद इसके बारे में बताया जाएगा. फॉरेंसिक टीम ने भी कई महत्वपूर्ण सुराग घटनास्थल से जमा किए हैं. आइजी ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस करेगी.

ALSO READ: पटना में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या, आधी रात को अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर भागे बदमाश

STF के साथ मिलकर पुलिस करेगी खुलासा

पुलिस को घटनास्थल के अलावे अन्य जगहों से भी कई सुराग मिले हैं. फोन आदि के माध्यम से भी कई सुराग पुलिस को हाथ लग चुके हैं. आइजी ने कहा कि परिवार के साथ जो पूर्व में घटना घटी है, उससे जुड़ी जांच भी की जा रही है. लेकिन अनुसंधान पूरा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है. पटना पुलिस एसटीएफ के साथ मिलकर इस घटना का खुलासा करेगी. उन्होंने कहा कि अभी अगर पुलिस अधिक जानकारी बाहर करेगी तो जांच प्रभावित हो सकती है.

हत्याकांड CCTV में कैद, फुटेज बाहर आया

इधर, गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ी पूरी घटना CCTV में कैद हुई है जिसका फुटेज सामने आया है. गोपाल खेमका अपने अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे ही थे कि घात लगाए बदमाश ने करीब आकर उन्हें गोली मार दी. फुटेज में यह कैद हुआ है. गोली मारकर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. सूत्र बताते हैं कि इस हत्याकांड की जांच के लिए पटना पुलिस ने हाजीपुर पुलिस से भी संपर्क किया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, पुलिस का ऐसा दावा है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन