पति-पत्नी से लोन देने के नाम पर 2.31 लाख रुपये की ठगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 12:28 AM
कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर में किराये के मकान में रहने वाले दंपति को साइबर शातिर ने ठगी का शिकार बनाया है.
संवाददाता, पटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर में किराये के मकान में रहने वाले दंपति को साइबर शातिर ने ठगी का शिकार बनाया है. शातिर पति रमेश ठाकुर और पत्नी प्रिया कुमारी को होम लोन देने के नाम पर 2.31 लाख रुपये ठग लिया. इस संबंध में रमेश ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है. बैंक में भी ठगी से संबंधित आवेदन दिया है. रमेश ने बताया कि फेसबुक पर होम लोन देने का विज्ञापन देखा था. उसी से नंबर लेकर कॉल किया. कॉल करने के दूसरे दिन एक अंजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने अपने आप को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि वह होम लोन देगा. लोन से संबंधित जानकारी देने के बाद शख्स ने पति-पत्नी से संबंधित कुछ कागजात मांगे. शख्स ने जो-जो कागजात मांगे उसे रमेश और उसकी पत्नी ने दे दिया. शख्स ने कहा कि आपके सारे कागजात चेक हो गये हैं. पति-पत्नी ने पहले आधार नंबर बताया इसके बाद मोबाइल नंबर पर गये ओटीपी को भी शख्स से साझा कर दिया. ओटीपी बताते ही दंपति के ज्वाइंट खाते से 2.31 लाख रुपये की निकासी कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










