वोट बैंक के लिए मुसलमानों को कब तक डराता रहेगा लालू परिवार : मंगल पांडेय

Updated at : 06 Apr 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
वोट बैंक के लिए मुसलमानों को कब तक डराता रहेगा लालू परिवार : मंगल पांडेय

स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लालू परिवार वोट बैंक के लिए मुसलमानों को हमेशा से डराते आ रहा है.

विज्ञापन

वोट बैंक के लिए मुसलमानों को कब तक डराता रहेगा लालू परिवार : मंगल पांडेय

संवाददाता, पटना

स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लालू परिवार वोट बैंक के लिए मुसलमानों को हमेशा से डराते आ रहा है. तुष्टीकरण की नीति के जरिए मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझने वाला राजद एक बार फिर संशोधित वक्फ कानून के नाम पर मुसलमानों को डरा रहा है. संसद के दोनों सदनों से पारित व राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त वक्फ कानून को सत्ता में आने पर नहीं लागू करने की घोषणा करने वाले नेता प्रतिपक्ष की मंशा बिहार की कुल मुस्लिम आबादी के 73 फीसदी पसमांदा समाज की हकमारी करने की है.श्री पांडेय ने कहा कि वोट के लिए ही राजद, कांग्रेस, सपा, टीएमसी व वामपंथी पार्टियां मुसलमानों को डराती व भड़काती हैं. सीएए के दौरान भी ये पार्टियां पूरे देश में भ्रम व अफवाह फैला कर मुसलमानों को गुमराह करती रहीं. सीएए नागरिकता देने का कानून था, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने दुष्प्रचार किया कि सरकार इसके जरिए मुसलमानों की नागरिकता छीन लेगी. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर भी महीनों भ्रम फैला कर मुसलमानों को डराया गया. विपक्षी साजिश के तहत ही जब जेपीसी में बिल पर चर्चा चल रही थी, तब क्यूआर कोड के जरिए मुसलमानों को भड़काने की साजिश रची गयी. रमजान के दौरान काली पट्टी बांध कर विरोध का स्वांग रचा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन