ePaper

बिहार के 10 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी

Updated at : 19 Sep 2025 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 10 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में तेज हवा चलने और ठनका गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बिहार के पश्चिम चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, सीतामढ़ी, शिवहर, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, जमुई, बांका जिले में अगले तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.

Imd alert

बिहार के 28 जिलों में 21 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विभाग केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि 21 सितंबर तक बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी. इन जिलों में ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस साल कम हुई बारिश

बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस साल बिहार में मॉनसून की बारिश हर जिले में सामान्य रूप से नहीं हुई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले में बारिश बहुत कम हुई है. इन जिलों के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. इन जिलों के कई इलाके में लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार में सितंबर मिड तक 914.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 659.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. लगभग 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन