Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 24 घंटे में होगी भयंकर बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Apr 2025 6:49 AM
Heavy Rain IMD alert
Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है. राज्य के 15 जिले लू की चपेट में हैं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक लू के हालात बने रहने की चेतावनी दी है, हालांकि इसके बाद राहत के आसार जताए गए हैं.
Bihar Rain Alert: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. राज्य के 15 से अधिक जिले झुलसाने वाली लू की चपेट में आ गए हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. राजधानी पटना समेत बक्सर, गया, डेहरी, औरंगाबाद, भोजपुर और सीवान जैसे जिलों में गर्म हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह स्थिति 26 अप्रैल तक बनी रहेगी.
गया में तापमान 42 डिग्री के पार
गुरुवार को सबसे अधिक तापमान गया में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, बक्सर और डेहरी में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. राजधानी पटना भी गर्मी से बेहाल है, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा. हालांकि, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा.
26 अप्रैल से आंधी, बारिश और ठनका का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राहत की उम्मीद 26 अप्रैल की रात से है. इस दिन से पूर्वा हवा चलेगी, जिससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी. 26 से 30 अप्रैल के बीच राज्य में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. कई इलाकों में 10 से 50 एमएम तक बारिश होने की संभावना है.
इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, अधिक पानी पीने और धूप में सिर ढकने की सलाह दी है.
Also Read: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है…, बिहार की धरती से पीएम मोदी की दहाड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










