बिहार के 5 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में तेज हवा के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Jul 2025 10:29 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Heavy Rain Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता इन दिनों बनी हुई है. इस बीच राज्य के 5 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: बिहार में मानसून इन दिनों एक्टिव बना हुआ है. ऐसे में कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से अगले दो से तीन घंटों में बिहार के 5 जिलों में तेज हवा के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है.

इन 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, बिहार के औरंगाबाद, गया, रोहतास, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया था. भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया और जमुई में मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी. लोगों से खुले स्थानों पर नहीं जाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है.

बिहार की कई नदियां उफनाई

इधर, लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफनाई हुई है. गंगा, कोसी, गंडक, पुनपुन, फल्गु समेत कई नदियां रौद्र रूप में है. गंगा नदी कई जिलों में खतरे के निशान को पार कर गई है. इसके साथ ही पटना की बात करें तो, कई घाटों पर नदी का पानी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रहा है. जिसके कारण कई इलाकों में पानी घुस गया है. लोगों के सामने भारी परेशानी आ पड़ी है. हालांकि, आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट पहले ही कर दिया गया है. तटीय इलाके में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी तैनात है.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से अब मिलेगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, इन 15 देशों के लिए शुरू हो सकती है सेवा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन