Bihar Weather: बारिश के बाद अब हीट वेव का कहर! बिहार के कई जिलों में 45°C तक पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :07 May 2025 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में राहतभरी बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए हीट वेव और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में पिछले दस दिनों से राहत बनकर बरस रही बारिश अब थम चुकी है. सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है. मंगलवार को दिनभर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल और धूप की लुकाछिपी देखी गई. ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून दिया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई. लेकिन, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और राहत के बाद अब चुनौती बढ़ने वाली है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अब बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके उलट, राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बनने जा रही है. मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार के मुताबिक, आज से तापमान में तीव्र वृद्धि देखी जाएगी. अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में भी 6 डिग्री तक का उछाल संभव है.

40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. मौसम विभाग ने 9 मई से लेकर 11 मई तक अलग-अलग जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है. 9 मई को बिहार के अधिकतर हिस्सों में हॉट डे रहेगा और येलो अलर्ट लागू रहेगा.

कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट

10 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में लू चलने की संभावना जताई गई है. 11 मई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद और अरवल में हीट वेव के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को हीट वेव से विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए सरकारी और निजी स्तर पर सावधानी जरूरी होगी.

Also Read: बिहार को जल्द मिलेगी तीसरी अमृत भारत ट्रेन, इस जिले से पंजाब का सफर होगा आसान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन