लू की दस्तक, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज में चलेगी गर्म हवा-

Published by : Mithilesh kumar Updated At : 23 Apr 2025 8:18 PM

विज्ञापन

लू की दस्तक, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज में चलेगी गर्म हवा-

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार में गुरुवार से लू की दस्तक की आसार हैं. आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर-मध्य और दक्षिण बिहार में हॉट डे की आशंका है. इस तरह की मौसमी गतिविधि अगले 72 घंटे तक बनी रहने की संभावना है. आइएमडी के अनुसार बुधवार को राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान गया में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा पटना में इस सीजन का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, औरंगाबाद, शेखपुरा,गोपालगंज,बक्सर में 41 डिग्री के आसपास, मजफ्फरपुर , भोजपुर,छपरा, दरभंगा, जीरादेई,पूसा, विक्रमगंज और भागलपुर में पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तुलनात्मक रूप में देखें तो बीते रोज मंगलवार की तुलना में उच्चतम तापमान में औसतन दो डिग्री पारा बढ़ा है. पूरे राज्य में उच्चतम तापमान 35 से 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है पूरे राज्य में 21.3 से 28.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन