Bihar Weather: बिहार में अब प्रचंड लू चलेगी, 42 डिग्री वाली गर्मी का टॉर्चर इस दिन से शुरू होगा...

सांकेतिक फोटो
Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट लेने वाला है. प्रचंड लू की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार जाने के आसार हैं. अपने जिले का तापमान भी जानिए...
Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. पिछले कुछ दिनों में बारिश-आंधी ने मौसम का मिजाज बदला. लोग इससे पहले लगातार गर्मी की मार झेल रहे थे, जिससे राहत मिली थी. हालांकि आंधी-पानी और वज्रपात से लगभग 100 लोगों की मौत हुई. वहीं अब मौसम की मार फिर शुरू होने वाली है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब और उससे पार भी जाने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है.
बिहार में तापमान
बिहार का अधिकतम तापमान सोमवार से बढ़ने की संभावना है. रविवार को 41 डिग्री के पार भी पारा पहुंच चुका है.बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, रविवार को गया का तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ. जबकि पटना, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, भागलपुर, सिवान बक्सर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई में तापमान 39 या 40 और कहीं-कहीं 41 डिग्री से भी अधिक दर्ज हुआ है.
ALSO READ: Bihar News: आरा में बारात के पहुंचते ही छिड़ा खूनी संग्राम, पांच लोगों को लगी गोली, दो की मौत

इन जिलों में हॉट डे का अलर्ट
बिहार मौसम केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों में अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. अगले दो दिनों में औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर और रोहतास में 40 से 42 डिग्री तक तापमान जा सकता है. उष्ण दिवस रहने की संभावना इन जिलों में है.

प्रचंड लू की मार की संभावना
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बिहार के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में 23 और 24 अप्रैल से हीट वेव(लू) की दस्तक हो सकती है. लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




