मानवाधिकार में पटना के मामलों की सुनवाई शुरू, 37 जिलों की जुलाई से

Updated:
विज्ञापन

मानवाधिकार से जुड़े मामलों की राज्य मानवाधिकार आयोग में सुनवाई शुरू हो गयी है. संक्रमण से बचाव और लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये अभी पटना जिला के मामलों की ही सुनवाई की जा रही है.

विज्ञापन

पटना : मानवाधिकार से जुड़े मामलों की राज्य मानवाधिकार आयोग में सुनवाई शुरू हो गयी है. संक्रमण से बचाव और लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये अभी पटना जिला के मामलों की ही सुनवाई की जा रही है. अन्य 37 जिलों के मामलों में अगले माह की तारीखें दी जा रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में आने वाले मामलों की सुनवाई स्थगित चल रही थी. एक जून से पहले तक आयोग के पदाधिकारी और एक तिहाई कर्मचारी आ रहे थे. इस दौरान बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित था. अब पूरी मानव क्षमता के साथ आयोग में कार्य शुरू हो गया.

मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार दुबे ने बताया कि पटना जिला को छोड़कर बाकी जिलों के मामलों में अभी तारीख दे रहे हैं. जुलाई से उनकी सुनवाई शुरू करने की योजना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन