चोरी की बाइक को 1000 रुपये किराये पर रखता था गैराज में

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक को 1000 रुपये किराये पर रखता था गैराज में

चोरी की बाइक व स्कूटी को गैराज में एक हजार रुपये किराये पर रखता था.

विज्ञापन

पटना:

खाजेकलां थाना पुलिस की ओर से 26 नवंबर को पकड़े गये दो किशोर और गैराज संचालक से पूछताछ में गैराज संचालक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक व स्कूटी को गैराज में एक हजार रुपये किराये पर रखता था. हालांकि इस मामले में सरगना विकास अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दोनों 13 व 14 वर्ष के पकड़ाये किशोर को पुलिस ने सुधार गृह भेजा है. जबकि अजय को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि अजय ने बताया है कि आलमगंज के विकास से दोस्ती के बाद उसने ने कहा कि दो नाबालिग हैं, जो बाइक चोरी कर देते हैं, मेरे पास रखने की जगह नहीं है. उसने प्रति बाइक 1000 रुपये देने की बात कही. विकास चोरी की प्रत्येक बाइक का नाबालिग को तीन से पांच हजार गाड़ी के कंडीशन के अनुसार देता था. तीन स्कूटी और एक एफ-जेड गैराज में थी, जो बिकी नहीं थी. इसी बीच पकड़े गये दोनों नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस टीम गैराज में पहुंच कर वाहनों की जब्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन