Khan Sir Marriage: 'शायद मैं उनके स्तर का नहीं…', खान सर के रिसेप्शन में न बुलाए जाने पर गुरु रहमान का छलका दर्द

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jun 2025 11:14 AM

विज्ञापन

खान सर और गुरु रहमान की तस्वीर

Khan Sir Marriage: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर की शादी जहां देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं उनके पुराने साथी गुरु रहमान का दर्द अब सामने आया है. रिसेप्शन में आमंत्रण न मिलने से आहत गुरु रहमान ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया और भावुक होकर कहा- "शायद मैं उनके स्तर का नहीं..."

विज्ञापन

Khan Sir Marriage: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर की शादी इन दिनों सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन इसी बीच पटना के एक और चर्चित शिक्षक गुरु रहमान का दर्द भी सामने आया है, जिसने इस खुशी के माहौल को भावुक मोड़ दे दिया है.

गुरु रहमान, जो कभी खान सर के बेहद करीबी माने जाते थे, इस बात से बेहद आहत हैं कि उन्हें खान सर के रिसेप्शन में आमंत्रित नहीं किया गया. मीडिया से बात करते हुए रहमान ने अपना दर्द साझा किया और कहा, “मैं बेइंतहा दर्द में हूं… उन्होंने कहा था कि दोनों भाई एक जैसे सूट पहनेंगे. मैंने डांस करने की भी बात कही थी.”

पत्नी और बच्चों के साथ इंतजार करते रहे गुरु रहमान

गुरु रहमान ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को भी तैयार रहने को कहा था कि शायद किसी समय बुलावा आ जाए. लेकिन पूरा दिन बीत गया, और रात 9 बजे तक वह आस लगाए बैठे रहे. उनका कहना है कि उन्हें बुलाया नहीं गया क्योंकि शायद वह खान सर के “स्तर” के नहीं हैं.

भावुक होते हुए रहमान ने कहा, “इतना दर्द है कि मैं तो बजरंबली से पूछ रहा हूं कि मैं इतना गरीब कैसे हो गया भाई.” उनकी यह पीड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग भावनाओं से भरी इस बात को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

फिलहाल खान सर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

एक तरफ जहां खान सर की शादी की चर्चा देशभर में हो रही है, वहीं गुरु रहमान जैसे शिक्षक की भावनात्मक प्रतिक्रिया ने इस खुशी के मौके को भावनाओं से जोड़ दिया है. लोगों का कहना है कि रिश्तों में भौतिक स्तर या लोकप्रियता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए.

गुरु रहमान और खान सर दोनों ही पटना के प्रतिष्ठित शिक्षक रहे हैं और छात्रों के बीच खासे लोकप्रिय हैं. ऐसे में रहमान का ये बयान कई दिलों को छू रहा है. फिलहाल खान सर की ओर से इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Also Read: बिहार के इस जिले से हैं Khan Sir की पत्नी A.S. खान, जानिए क्या है उनका फैमिली बैकग्राउंड

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन