बिहार में इस दिन तक पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड! दिन में छाया अंधेरा, इन 12 जिलों में IMD का रेड अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Dec 2025 10:07 AM
बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ka Mausam: पटना समेत पूरे बिहार में पहली बार इस सर्दी में कोल्ड डे की स्थिति बनी है. बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण 12 जिलों में रेड अलर्ट और 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Ka Mausam: पटना समेत पूरे बिहार में शुक्रवार को इस सर्दी के मौसम का पहला कोल्ड डे (Bihar Cold Day) दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में यह स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है. ठंड के साथ-साथ बढ़ी नमी और घने कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर काफी कम हो गया है. इसका असर यह है कि कई जिलों में दिन में भी रात जैसी कंपकंपी महसूस की जा रही है. पटना समेत बिहार के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
शनिवार को मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. इनमें 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट, जबकि 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रही, जबकि देर रात और तड़के विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रहने की संभावना जताई गई है.
लो विजिबिलिटी का सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है. कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर देखा गया.
इन जिलों में रेड अलर्ट (IMD Red Alert)
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार.

सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. ठंड और कोहरे का यह दौर अभी कुछ दिन और लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










