ePaper

बदला लेने के लिए किराना दुकानदार की हुई थी हत्या

Updated at : 16 Jul 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
बदला लेने के लिए किराना दुकानदार की हुई थी हत्या

बाढ़. बेलछी थाने के बाघा टीला गांव में किराना दुकानदार मनीष कुमार उर्फ कारू की हत्या मारपीट के प्रतिशोध में की गयी थी

विज्ञापन

बाढ़. बेलछी थाने के बाघा टीला गांव में किराना दुकानदार मनीष कुमार उर्फ कारू की हत्या मारपीट के प्रतिशोध में की गयी थी. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने इस बात का खुलासा किया. इस मामले में गिरफ्तार तीन बदमाश विकास कुमार उर्फ कृष्ण कुमार, रोहित कुमार और पटेल उर्फ प्रकाश कुमार को पुलिस ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बाढ़ के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें न्यायिक विरासत के तहत जेल भेज दिया गया है. सभी आरोपी गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं. वहीं बाघा टीला गांव के लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को बचाया. यज्ञ मेले के दौरान दो महा पूर्व मनीष कुमार की दुकान के सामने बाइक लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मनीष ने विकास कुमार की जमकर पिटाई कर दी थी. इसको लेकर आरोपी और उसके सहयोगियों ने मनीष की हत्या का प्लान बनाया था. आरोपी का कहना है कि लोग उसे पिटाई के बाद चिढ़ाते थे. इसी दौरान मनीष को रेकी कर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मौके से दो खोखा और बाइक बरामद की है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दो अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के भाई कुंदन कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन