दादी के अंतिम संस्कार में गया पोता गंगा में डूबा

शनिवार की दोपहर बाद दादी के अंतिम संस्कार में मौजीपुर मौनिया घाट पर स्नान करने के दौरान 17 वर्षीय पोता गंगा में डूब लापता हो गया.
फतुहा. शनिवार की दोपहर बाद दादी के अंतिम संस्कार में मौजीपुर मौनिया घाट पर स्नान करने के दौरान 17 वर्षीय पोता गंगा में डूब लापता हो गया. घटना के बाद मौनिया घाट पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय गोताखोरों द्वारा गंगा में उसकी तलाश की गयी, लेकिन किशोर का कुछ अता-पता नहीं चला. सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया. गंगा में डूबे किशोर की पहचान स्थानीय भिखुआ गांव निवासी वृजमोहन प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दादी के निधन हो जाने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए फतुहा स्थित सम्मसपुर श्मशानघाट पर दीपू आया था. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद दीपू अन्य परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिए बगल के मौजीपुर मौनिया घाट पहुंचा. स्नान करने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित तेज धारा में बह कर गंगा में डूब गया. घटना की सूचना पर गंगा घाट पर परिजनों की भीड़ जुट गयी. महिलाओं के क्रंदन से गंगा घाट का माहौल गमगीन हो गया .नदी थाना की पुलिस परिजनों के साथ एसडीआरएफ की मदद से गंगा में उसकी तलाश में जुटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




