गोपाल खेमका मर्डर केस: आरोपियों ने किया नार्को टेस्ट से इनकार, चार्जशीट अटकी

Updated:
विज्ञापन
gopal khemka| Gopal Khemka murder case: The accused refused to undergo Narco test

आरोपी अशोक साव, शूटर उमेश और गोपाल खेमका की तस्वीर

Gopal Khemka Murder Case: चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच दो महीने बाद भी अधूरी है. पटना पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है, वहीं मुख्य आरोपी अशोक साव और शूटर उमेश राय की नार्को एनालिसिस जांच पर भी फिलहाल रोक लग गई है.

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder Case: पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है. घटना को दो महीने 12 दिन बीत जाने के बाद भी पटना पुलिस अब तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है. जबकि सुप्रीम कोर्ट की तय समय-सीमा के अनुसार पुलिस के पास अब कुछ ही दिन बचे हैं.

नार्को एनालिसिस पर ब्रेक

पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक साव और कथित शूटर उमेश राय की नार्को एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग जांच के लिए कोर्ट से अपील की थी. 12 सितंबर को अदालत ने दोनों आरोपियों से इस पर सहमति मांगी. लेकिन दोनों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इनकार कर दिया. ऐसे में उनक��� वैज्ञानिक जांच अब संभव नहीं हो पाएगी.

हत्या और विवाद की कड़ी

गोपाल खेमका की हत्या 4 जुलाई की रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास के बाहर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर उमेश राय और अशोक साव को गिरफ्तार किया था. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि हत्या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी थी. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस संपत्ति को लेकर विवाद था.

सबूत और ऑडियो क्लिप

पुलिस ने अशोक साव के फ्लैट से कई दस्तावेज जब्त किए थे. साथ ही खेमका और साव के बीच हुई कथित तीखी बातचीत का ऑडियो क्लिप भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किया गया था. ये सबूत पुलिस की फाइल में जरूर हैं, लेकिन अभी तक पूरे घटनाक्रम की परतें पूरी तरह नहीं खुल सकी हैं. दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. लेकिन चार्जशीट दाखिल न होने और नार्को जांच पर रोक लगने से इस हत्याकांड की गुत्थी और पेचीदा हो गई है.

Also Read:  आनंद मोहन के बयान से बढ़ी सियासी हलचल, बोले- सत्ता की चाबी ‘भूरा बाल’ के हाथ, सिंहासन का फैसला वही करेगा

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन