Good News: बिहार के इन 5 जिलों में बनेगा टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर, जीतन राम मांझी ने किया ऐलान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Nov 2024 11:14 PM

विज्ञापन

Good News: गया सांसद जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के पांच जिलों में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के माध्यम से नए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर खोले जाएंगे.

विज्ञापन

Good News: मोदी कैबिनेट में मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि बहुत जल्द बिहार के पांच जिलों में टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर खोले जाएंगे. सबसे पहले इसका निर्माण गया जिले में किया जाएगा. गया के अलावा राजगीर, रोहतास, दरभंगा और सारण में भी टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर बनाये जाएंगे. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री जीतनराम मांझी ने ये घोषणा की. उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर के लिए मंजूरी मिल गई है. इस योजना के तहत देशभर में फैले एमएसएमई केंद्र शामिल होंगे, जिन्हें तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी.

गया में 125 की लागत से बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में शुक्रवार को लिखा, ‘हमारे मंत्रालय ने गया में 125 करोड़ की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने की अनुमति दे दी है. जमीन चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द ही सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा. HAM हर वादा पूरा करेंगें. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को आभार.’

गया में हो रहे विकास के कामों को गिनाया

जीतनराम मांझी ने गया शहर में भी मेट्रो ट्रेन की सेवा शुरू करने का संकेत देते हुए कहा कि बहुत जल्द इसके लिए सर्वे का काम शुरू होगा. फिर रूट तय किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेट्रो सिटी होने से जिले के विकास की गति में और तेजी आएगी. यहां का चौमुखी विकास होगा. मेट्रो बन जाने से गया ना केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में विकास के एक नए मॉडल के रूप में उभरेगा. गया सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार  के आरोप में DEO और DPO को किया निलंबित

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन