Good News: बिहार में टूटी-फूटी सड़कों के आयेंगे अच्छे दिन ! सरकार ने लिया दमदार फैसला

Good News: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसी सड़कें हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. टूटी-फूटी सड़क होने के कारण दुर्घटना को लेकर लगातार आशंका बनी रहती है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. जिसके बाद अब उन टूटी-फूटी सड़कों के अच्छे दिन आने वाले हैं.
Good News: बिहार के ग्रामीण इलाकों में विकास की गति सरकार की ओर से तेज कर दी गई है. दरअसल, अब ग्रामीण इलाके में जितनी भी टूटी-फूटी सड़कें हैं, उसकी किस्मत बदलने वाली है. उन सभी सड़कों के अच्छे दिन आने-वाले हैं. बिहार सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को एक नए अवयव के रूप में प्रारंभ किया गया है.
21,733 करोड़ रुपये की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
बता दें कि, उसका उद्देश्य ग्रामीण सड़कों के नियमित एवं व्यवस्थित पुनर्निर्माण/उन्नयन/नवीनीकरण को सुनिश्चित करना है. जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हुए कुल 14,087 पथों के सुदृढ़ीकरण के लिए 21,733 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है. खबर की माने तो, आने वाले 7 सालों तक उन सभी ग्रामीण पथों को मानक अनुरूप सेवा स्तर पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई है, जो अपनी पंचवर्षीय अनुरक्षण/त्रुटि निवारण अवधि पूरा कर चुके हैं.
ग्रामीण इलाके के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
जानकारी के मुताबिक, इसी समय के अंदर उन पथों पर दो बार कार्य कराया जाएगा. वहीं, योजना के क्रियान्वयन के दौरान अगर सड़क में कोई तकनीकी त्रुटि पाई जाती है, तो फिर उसका समाधान जो समय सीमा तय की गई है, उसी के अंदर कर दिया जाएगा. वहीं, ऐसा होने से सुविधाओं की बात करें तो, गांव और शहरों के बीच दूरी कम हो जाएगी. साथ ही राज्य की सामाजिक संरचना को नया आयाम और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. इतना ही नहीं, जो सुदूरवर्ती इलाके हैं, वहां से पटना आना भी आसान हो जाएगा. करीब 4 घंटे में ही दूरी तय की जा सकेगी. इसके अलावा जो ठेकेदार हैं, उनकी जिम्मेदारी तय होगी और समय-समय पर सड़कों की मरम्मत हो पाएगी.
Also Read: Rail Accident: नई दिल्ली- दरभंगा संपर्क क्रांति के इंजन में घुसा ड्रिलर, फटा डीजल टैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










