Gold-Silver Price Today: बिहार में सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले और निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, जानिए आज के भाव

Updated:
विज्ञापन
Gold-Silver Price Today Golden opportunity for buyers and investors know today's prices

Gold-Silver Price Today (सांकेतिक तस्वीर)

Gold-Silver Price Today: पटना में सोने-चांदी की कीमतें इस हफ्ते स्थिर बनी हुई हैं. बाजार में अब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में रेट ऊपर-नीचे हो सकते हैं.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: पटना सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. जून का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन अब तक बाजार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. पटना में आज भी 24 कैरेट सोना 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,07,000 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रही है. इन दरों में पिछले हफ्ते से कोई बदलाव नहीं आया है, जिससे बाजार स्थिर बना हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय तनाव से कीमतें स्थिर

विशेषज्ञों की माने तो, अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर बाजार पर पड़ रहा है. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव और उसमें अमेरिका की संभावित भूमिका के कारण निवेशक सतर्क हैं. साथ ही लग्न का समय नहीं होने के कारण सोने-चांदी की मांग घटी है. ऐसे में कीमतें भी ऊपर-नीचे हो रही.

जानिए आज के सोने-चांदी के रेट

ऐसे में 24 कैरेट सोना बिना GST के 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, इसमें जीएसटी जोड़ने पर कीमत 1,02,485 रुपये हो जाती है. इसके अलावा 22 कैरेट सोना 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो यह 1,07,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है, जो जीएसटी के साथ 1,10,210 रुपये हो जाती है.

जानिए पुराने गहनों के एक्सचेंज रेट

इधर, पुराने गहनों के एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट पुराने सोने के आभूषण 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के 73,100 रुपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी की बात करें तो, हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 102 रुपये प्रति ग्राम और बिना हॉलमार्क वाले 100 रुपये प्रति ग्राम है. हालांकि, अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि, आगे आने वाले दिनों में सोने-चांदी के रेट में तेजी से बदलाव हो सकते हैं.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर पर चोरों ने हाथ किया साफ, लाइसेंसी राइफल छोड़ लाखों के सामान ले भागे

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन