सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें : हजारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 2:06 AM
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं को आम लोगों को अवगत कराने के लिए सभी माध्यमों का प्रयोग करने की सलाह दी.
पीआर एजेंसी, इंटिग्रेटेड वेबसाइट तथा इ-एडवरटिजमेंट के लिए कार्यरत एजेंसियों के संबंध में समीक्षा की गयी संवाददाता,पटना सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं को आम लोगों को अवगत कराने के लिए सभी माध्यमों का प्रयोग करने की सलाह दी. श्री हजारी ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मंत्री को विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया. इस दौरान मंत्री ने विशेष प्रचार अभियान, विशेष अंगीभूत योजना तथा टीएसपी योजना के तहत प्राप्त आवंटन का समुचित उपयोग करते हुए जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. श्री हजारी ने विभाग के स्तर पर विभिन्न विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तैयार फोल्डर की प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों का फोल्डर तैयार कर इसे क्षेत्रों में सामान्य लोगों की जानकारी हेतु वितरित करवायी जाये. साथ ही साथ होर्डिंग के माध्यम से भी सुदूर क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायी जाये. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ आउटडोर पब्लिसिटी की दिशा में विभाग की कार्य योजना से अवगत कराया गया. मंत्री को बताया गया कि संपूर्ण देश में सभी राज्य के जन संपर्क विभाग की तुलना में फेसबूक एवं यूट्यूब पर बिहार दूसरे स्थान पर है. मंत्री द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गयाइस दौरान पीआर एजेंसी, इंटिग्रेटेड वेबसाइट तथा इ-एडवरटिजमेंट के लिए कार्यरत एजेंसियों के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक अमित कुमार, संयुक्त सचिव विद्युभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन, उप निदेशक लाल बाबू सिंह सहित विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










