Photos: लायंस क्लब पटना की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 60 बच्चियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Updated at : 11 Sep 2023 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: लायंस क्लब पटना की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 60 बच्चियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं वो उन्हें पूरा करने की ताकत भी रखते हैं. इसी जज्बे और "डेयर टू ड्रीम" विषय के साथ लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटेनियल ने सगुना मोर स्थित आरपीएस गर्ल्स पब्लिक स्कूल में पीस पोस्टर के तहत एक चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन
undefined

लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटेनियल की ओर से सोमवार को सगुना मोड़ स्थित आरपीएस गर्ल्स पब्लिक स्कूल में पीस पोस्टर के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया.

undefined

क्लब पटना सेंटेनियल की पीस पोस्टर की चेयरपर्सन लायन सुनीता सरार्फ के नेतृत्व में 60 बच्चियों ने अपने कला कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया.

undefined

मिसेज इंडिया 2023 डा. रोहिणी झा और आइजीआइएमएस (पटना) की प्रोफेसर डॉ. अनिता अंबाष्ठा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया. इस मौके पर अनिता अंबाष्ठा ने कहा कि ,जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं वो उन्हें पूरा करने की ताकत भी रखते हैं. जब मन लक्ष्य निर्धारित कर लेता है तो रास्ते खुद ब खुद खुल जाते हैं.

undefined

वहीं लायंस क्लब की अध्यक्ष एलएन सीता कनोडिया ने कहा कि जब मन लक्ष्य निर्धारित करता है, तो रास्ते अपने आप खुल जाते हैं, हम अंदर से जितने शांत रहेंगे, उतनी ही तेजी से हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे. जैसे एक गुब्बारा अपने बाहरी कारणों से नहीं बल्कि अपने भीतर की ताकत की वजह से ऊपर उठता है

undefined

क्लब सेंटीनियल की तरफ से अध्यक्ष लायन सीता कनोडिया, कोषाध्यक्ष प्रभा अग्रवाल, शबनम अग्रवाल, मीनू ड्रोलिया आदि मौजूद रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन