जमुई में स्टील और नवादा में खुलेगा परमाणु प्लांट, नौकरी की होगी भरमार

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Industry In Bihar: बिहार के जमुई जिले में स्टील और नवादा जिले में परमाणु प्लांट खोले जायेंगे. इसकी घोषणा राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की. स्टील और परमाणु प्लांट के खुलने से बिहार में लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेगा.

विज्ञापन

Industry In Bihar: बिहार में 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का टारगेट सरकार की ओर से सेट किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य में स्टील और परमाणु प्लांट लगाने का ऐलान किया है.

कितने रुपए किए जायेंगे खर्च?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जमुई जिले में 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से स्टील प्लांट स्थापित होगा. इसके साथ ही भीमबांध और कुंड घाट को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा. जबकि नवादा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

सरकार का लक्ष्य- युवाओं को रोजगार दिलाना

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच सालों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है. इसके लिए राज्य के सभी जिलों में उद्योग लगाए जा रहे हैं. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पूरी तरह समाप्त हो सकेगा. उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है.

डिप्टी सीएम बोले- लोगों को नहीं पड़ेगी बाहर जाने की जरूरत

सम्राट चौधरी ने कहा कि स्टील प्लांट और इथेनॉल प्लांट स्थापित होने के बाद लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. जबकि नवादा के आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट ने कहा कि नवादा कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, अब यहां शांति और विकास का माहौल है.

बिहार में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा को लेकर कई जिलों का दौरा कर रहे हैं. बुधवार को वे जमुई और नवादा जिले में पहुंचे थे. सीएम के साथ डीएम सीएम सम्राट चौधरी भी लगातार उनकी यात्रा में शामिल हो रहे हैं. सम्राट चौधरी ने दोनों जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की.

Also Read: बिहार का ये फेमस वॉटरफॉल 20 मार्च से हो जाएगा चालू, टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन