ePaper

Patna News: घर में अकेली किशोरी को बनाया बंधक, पटना में नकाबपोश बदमाशों ने की भीषण लूटपाट

Updated at : 14 Sep 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक

Patna News: पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के नरगदा गांव में रविवार को नकाबपोश बदमाशों ने कक्षा 8 की छात्रा को बंधक बनाकर घर से 30 हजार रुपये और चांदी के गहने लूट लिए. वारदात के बाद डरी छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी और गांव में दहशत फैल गई.

विज्ञापन

Patna News: पटना में शाहपुर थाना क्षेत्र के नरगदा गांव में रविवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने कक्षा 8 की छात्रा को बंधक बनाया और घर से 30 हजार रुपये नकद व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए.

घर में अकेली थी छात्रा, दरवाजे पर ही बदमाशों ने दबोचा

पीड़िता के पिता राजीव कुमार मूल रूप से हीराचक, नौबतपुर में पत्नी के साथ रहते हैं, जबकि उनके तीन बच्चे नरगदा में रहकर पढ़ाई करते हैं. घटना के वक्त बड़े बच्चे स्कूल जा चुके थे. छोटी बेटी घर से निकलने ही वाली थी कि तभी गमछा से चेहरा ढंके दो बदमाश घर में घुस आए. दोनों ने छात्रा को पकड़कर कमरे में ले जाकर खटिया से बांध दिया और उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद वे अलमारी से पैसे और गहने निकाल ले गए. जाते-जाते बदमाशों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी.

डरी छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, परिवार सहमा

घटना से बच्ची इतनी सहम गई कि उसने स्कूल में चल रही परीक्षा में जाना बंद कर दिया. परिवार का कहना है कि बच्ची लगातार सदमे में है और अकेले कमरे में जाने से भी डर रही है. गांव में भी वारदात के बाद दहशत का माहौल है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि शाहपुर पुलिस ने शुरुआती शिकायत पर रिसीविंग देने से इंकार कर दिया. हालांकि बाद में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई और रिसीविंग भी दे दी गई. लोगों का कहना है कि पुलिस अगर सतर्क रहती तो बदमाशों को पकड़ना आसान होता.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मामला गंभीर है. आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: बिहार में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के नियम बदले, जन्म प्रमाण पत्र के साथ अब ये भी कागज होंगे जरूरी

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन