Giriraj Singh: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी', बीजेपी एमपी ने सोनिया गांधी पर भी लगाए गंभीर आरोप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2024 6:49 PM
Giriraj Singh: बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगाया है.
Giriraj Singh: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया. कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पर अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस के संगठन के साथ जुड़े होने का आरोप है. बताया जाता है कि यह संगठन उस संस्था को भी पैसे मुहैया करता है, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की मांग करता है. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह का काम करते हैं. राहुल गांधी यहां पर सोरोस की भाषा और सोरोस राहुल गांधी की भाषा बोलता है. वह भारत का विरोध करने वालों को फंडिंग करता है. इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग देश को तोड़ने में लगे हैं और राहुल गांधी उसका नेतृत्व कर रहे हैं.’
गिरिराज सिंह ने फारूक अब्दुल्ला पर भी बोला हमला
बांग्लादेश की स्थिति को लेकर ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा था, ‘भारत पहले अपना घर देख ले. यहां पर मस्जिद तोड़ी जा रही हैं.’ इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘यह राहुल गांधी से पूछिए, जिन्होंने कश्मीर में उनकी पार्टी के साथ गठबंधन किया. पाकिस्तान से बात करने वाले, आतंकवादियों और पत्थरबाजों का साथ देने वाले फारूक अब्दुल्ला का कांग्रेस ने साथ दिया था. उनसे पूछिए कि फारूक अब्दुल्ला आज ऐसी भाषा क्यों बोलते हैं.’
कांग्रेस का डीएनए देश विरोधी- गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘देश की आजादी के बाद से कांग्रेस का डीएनए देश विरोधी रहा है. नेहरू ने गजवा-ए-हिंद का बीज बो दिया था. उन्होंने संविधान के तहत धर्म-परिवर्तन का अधिकार दे दिया. हिंदुओं के धार्मिक शिक्षा का अधिकार खत्म कर दिया और मुसलमानों को दे दिया. उन्होंने ये अधिकार दे दिया कि हिंदू किनारे हटो और मुसलमान धार्मिक शिक्षा के तहत गजवा-ए-हिंद करो. ये बातें कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में हैं.’
इसे भी पढ़ें: ‘हम खेत जोतेंगे क्या’, तेज प्रताप के इस ऐलान के बाद फूट-फूट कर रोने लगे RJD MLA मुकेश रौशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










