Tej Pratap Yadav: 'हम खेत जोतेंगे क्या', तेज प्रताप के इस ऐलान के बाद फूट-फूट कर रोने लगे RJD MLA मुकेश रौशन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2024 3:35 PM
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने रविवार को ऐलान किया कि 2025 में विधानसभा चुनाव वो महुआ सीट से लड़ेंगे. तेज प्रताप के ऐलान के बाद अब इस सीट से मौजूदा विधायक मुकेश रौशन का फूट-फूट कर रोने का वीडियो सामने आया है.
Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल ने 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने हाजीपुर में रविवार को यह ऐलान किया. उन्होंने कहा था, ‘अगली बार महुआ से ही विधानसभा चुनाव लडूंगा. मैंने यहां विकास के कई काम किये. महुआ में मैंने सड़क, अस्पताल और स्कूल बनवाया. इतना विकास का काम किया तो हम नहीं तो और कौन यहां से चुनाव लड़ेगा.’ उनके इस बयान के बाद बाद महुआ के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फूट-फूट कर रो रहे हैं.
राकेश रौशन बोले- हम खेत जोतेंगे क्या
तेज प्रताप के ऐलान के बाद महुआ सीट से वर्तमान विधायक मुकेश रौशन ने कहा, ‘हम खेत जोतेंगे क्या? हम भी डॉक्टर हैं. जनता का सेवा करेंगे. समाज सेवा करेंगे. जनता का सेवा करने का बहुत सारा मौका मिलता है. लोकतंत्र में जनता मालिक है. पार्टी का जो निर्णय होगा वो सर्वोपरि होगा.’ तेज प्रताप के ऐलान के बाद मुकेश रौशन बेहद मायूस दिखे.
महुआ से चुनाव लड़ चुके हैं तेज प्रताप
मालूम हो कि 2015 तेज प्रताप पहले भी महुआ सीट से चुनाव जीत चुके हैं. तब तेज प्रताप सीएम नीतीश की महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे. रविवार को तेज प्रताप ने हाजीपुर फिर इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
तेज प्रताप के इस ऐलान से बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राजद इस पर क्या रुख अपनाती है. क्या राजद आलाकमान वर्तमान विधायक मुकेश रोशन को दूसरी सीट देगी या फिर लालू यादव के बड़े लाल को हसनपुर से ही चुनाव लड़ना होगा?
इसे भी पढ़ें: चोर ने पहले मां काली की प्रतिमा को किया प्रणाम, फिर सोने के आभूषण की कर ली चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










