जलयान मशीन से गंगा की गाद को किया जा रहा साफ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2024 12:53 AM

विज्ञापन

Patna News : गंगा के जल स्तर में वृद्धि के बाद पानी घटने के साथ ही गंगा की गाद की सफाई के लिए ट्रैश स्कीमर्स क्लीनिंग जलयान मशीन को उतारा गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सिटी

गंगा के जल स्तर में वृद्धि के बाद पानी घटने के साथ ही गंगा की गाद की सफाई के लिए ट्रैश स्कीमर्स क्लीनिंग जलयान मशीन को उतारा गया है. निगम अजीमाबाद अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी श्रेया कश्यप ने बताया कि छठ पर्व को लेकर तैयार हो रहे गंगा घाटों पर क्लीनर जलयान मशीन का उपयोग गंगा के पानी के अंदर की सफाई के लिए किया जा रहा है. यह मशीन गायघाट से लेकर खाजेकलां घाट के बीच गंगा में पानी के अंदर सफाई करेगी. अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि क्लीनर मशीन से गायघाट, भद्र घाट, मीतन घाट और खाजेकलां घाट पर सफाई करायी गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मशीन के माध्यम से गंगा के अंदर की सफाई करायी जा रही है. इस दौरान पानी में जमा काई, बह कर आये जंगली पेड़-पौधे के साथ गाद और कचरा को समेट का एक निश्चित स्थान पर लाकर गंगा तट पर गिराया जाता है. वहां से नगर निगम की सफाई गाड़ी संग्रह किये गये पानी के अंदर के कचरे को हटा कर निस्तारित करायेगी. अधिकारी ने बताया कि सफाई होने के बाद गंगा नदी का पानी निर्मल और स्वच्छ बन जायेगा. इस मशीन काे को चलाने वाले चालक का कहना है कि कंगन घाट से लेकर काली घाट के बीच छठ व्रतियों के लिए गंगा नदी की सफाई का अभियान चलाने का निर्देश मिला है. इसी आलोक में सफाई कार्य कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन