ePaper

Ganesh Chaturthi : पटना में सज गया लालबाग के राजा का दरबार, पहनाया गया 30 लाख का मुकुट

Updated at : 09 Sep 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi

DCIM100GOPROGOPR4065.JPG

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के अवसर पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से भव्य आयोजन किया गया. भगवान की प्रतिमा को सोने और हीरे से जड़ा हुआ तीस लाख का मुकुट पहनाया गया.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi : पटना के दरोगा प्रसाद पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन गुरुवार को गणपति बप्पा मोरया, मोरया रे बप्पा मोरया रे के जयकारों से गूंज उठा. यहां भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां मराठी संस्कृति देखने को मिली. पुरुष पारंपरिक टोपी पहने नजर आए, महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधान और आभूषण पहनकर पूजा में लीन दिखीं. इस दौरान आकर्षण का केंद्र बनी भगवान की मूर्ति को पहनाया गया तीस लाख रुपये मूल्य का मुकुट, जो सोने और हीरे से जड़ित है.

धूमधाम से हुई प्राण-प्रतिष्ठा

राजधानी में गणेश चतुर्थी के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा आरती के बाद लालबाग के राजा का दरबार सज गया. दरबार दारोगा प्रसाद पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में धूमधाम से भगवान गणेश जी के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रारंभ हुआ. इस बार गणेश जी की प्रतिमा लालबाग के राजा की प्रतिकृति है. इस बार हीरा जड़ित मुकुट आकर्षण का केंद्र बना है.

Ganesh chaturthi

महाराष्ट्र से आए पंडित जी

पूजा के संबंध में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष जयचंद पंवार और सचिव संजय भोसले ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे भगवान गणेशजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. महाराष्ट्र के सांगली से विशेष तौर पर गणेश जी की पूजा करने के लिए पंडित प्रशांत जहागीरदार आये हैं. उनके साथ पूजा में सहयोग के लिए कुछ अन्य सहयोगी भी आए हैं.

Ganesh chaturthi

कोलकाता से प्रतिदिन मंगाए जा रहे फूल

पंडाल की प्रतिदिन रंग और खुशबू से विशेष सज्जा की जा रही है. इसके लिए कोलकाता से विशेष कारीगर आए हैं. कोलकाता से प्रतिदिन पूजा और श्रृंगार के लिए विशेष फूल लाया जा रहा है. बंगाल चंदन नगर के कलाकारों के द्वारा विशेष लाइट सज्जा की गयी है. पंडाल में शाम के समय पटना की मेयर सीता साहू ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और पटना के लोगों के खुशहाली की कामना की.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey : खतियान, जमाबंदी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर, मंत्री ने बताया कहां मिलेंगे दस्तावेज

Ganesh chaturthi

ये रहे मौजूद

मौके के पूजा में संस्था के अध्यक्ष जयचंद पंवार, सचिव संजय भोंसले,विजय पाटील,विठ्ठल घोडके, शुभदा कुलकर्णी, डा. कविता राऊत, शंकर किर्दत, महादेव कणशे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेन्द्र पवार, संतोष पवार,गणेश केंदले,संतोष देवकर, प्रदीप पाटील, अनिल गायकवाड, सुनिल शिंदे,तानाजी पवार, अमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संजय पाटील,अधिक मोरे,अमर पाटील,विजय पाटील(मंटु),संतोष शिंदे,सीताराम शिंदे,सुरेश सालुंखे, सुरेश आरले आदि मौजूद रहे.

इस वीडियो को भी देखें:

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन