सुबह सात बजे से हर दिन होगी नाला उड़ाही, 31 तक सफाई की कार्ययोजना
Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 04 Jan 2026 12:57 AM
सैदपुर नाला, मंदिरी नाला सहित राजधानी के मुख्य व प्रमुख नालों की उड़ाही और सफाई का काम शुरु किया जा रहा है.
पटना . सैदपुर नाला, मंदिरी नाला सहित राजधानी के मुख्य व प्रमुख नालों की उड़ाही और सफाई का काम शुरु किया जा रहा है. स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग और मानसून 2026 में जलजमाव से निबटने के लिए यह काम किया जायेगा. निगम प्रशासन ने 31 जनवरी तक इस काम को पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है. नाला उड़ाही का काम हर दिन सुबह सात बजे से शुरू होगा.
निगरानी के लिए गठित हुई विशेष टीम :
नाला उड़ाही के काम के लिए सतत निगरानी व जांच के लिए निगम स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है. टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक, सिटी मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, कार्यपालक अभियंता एवं कार्यपालक पदाधिकारी को शामिल किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










