ePaper

शादी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा में आशुलिपिक के पद पर काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी जालसाज को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा में आशुलिपिक के पद पर काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी जालसाज को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये जालसाज का नाम चैतन्य माधव है और यह मूल रूप से अररिया के रानीगंज के वार्ड नंबर सात काला बलुआ का रहने वाला है. इसे साइबर थाने की पुलिस ने लाेदीपुर स्थित सिटी सेंट्रल मॉल के समीप से गिरफ्तार किया है. इसने मेट्रोमोनियल साइट पर अपने आप को सरकारी विभाग का अधिकारी बताया था और बायोडाटा डाल रखा था. इसी दौरान युवती के परिजनों ने शादी के लिए संपर्क किया. इसके बाद कई बार मीटिंग हुई और इसने शादी करने के लिए हामी भर दी. इसके बाद वह अग्निशमन विभाग की महिला कर्मी से कई बार मिला और बातचीत भी की. इस दौरान इसने चालाकी से 10 लाख रुपया ले लिया और शादी से इंकार कर लिया. साथ ही अपना मोबाइल फोन तक ऑफ कर दिया. इस संबंध में अग्निशमन विभाग कर्मी ने साइबर थाने में 20 जून को केस दर्ज करा दिया. साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक चैतन्य माधव को लोदीपुर स्थित सिटी सेंट्रल मॉल के पास गिरफ्तार कर लिया. साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन