Bihar News: पटना में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार युवक नदी में डूबे, दो शव बरामद, मचा कोहराम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2022 3:05 PM

विज्ञापन

पटना में गंगा नदी में चार युवक डूब गये हैं. जिसमें दो युवकों के शव बरामद किये गये हैं. चारो युवक पुलिसकर्मी के पुत्र बताये जा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा में स्नान करने के लिए गये आधा दर्जन युवक नदी में डूब गये. इनमें दो युवकों ने फौरन खुद को बचा लिया लेकिन बाकी के चार युवक डूब गये. गहरे पानी में जाकर डूबे चार युवकों में दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है. दोनों के शव बरामद किये गये हैं. वहीं बाकी दो की खोज गोताखोरों के जरिये की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना के गांधी मैदान में खेलने गये आधा दर्जन युवक क्रिकेट खेलने के बाद गंगा की ओर चले गये. सभी 6 दोस्त पास के ही राजापुल स्थित गंगा घाट चले गये. यहां अचानक एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा. जिसे बचाने के दौरान एक के बाद एक करके सभी युवक डूबने लगे. जिसमें दो युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचायी लेकिन चार युवक डूब गये.

चारो युवक गहरे पानी में जाकर डूब गये. बताया जा रहा है कि चारो युवक पुलिसकर्मी के पुत्र हैं. वहीं आनन-फानन में गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया. दो युवकों के शव बरामद किये गये हैं. जबकि दो युवकों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Also Read: Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, खास लोगों से कर रहे मुलाकात, जानिये क्या हैं मायने…

गौरतलब है कि मोतिहारी में भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी है जहां नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मोतिहारी के सुगौली थानाक्षेत्र से हो कर गुजड़ने वाली सिकरहना नदी में डूबकर बच्चे की मौत हो गयी. 12 वर्षीय कमलेश अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था. जहां नदी में डूबकर उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन