सेतु पर चार वाहन हुए खराब, लगा जाम

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Mar 2025 11:45 PM

विज्ञापन

patna news: पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की तरफ गुरुवार की सुबह से लेकर दोपहर तक एक-एक कर चार जगहों पर ट्रक व मालवाहक समेत अन्य वाहन खराब होने की स्थिति में जाम लग गया.

विज्ञापन

पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की तरफ गुरुवार की सुबह से लेकर दोपहर तक एक-एक कर चार जगहों पर ट्रक व मालवाहक समेत अन्य वाहन खराब होने की स्थिति में जाम लग गया. सेतु के पश्चिमी लेन पटना से हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की खराबी के कारण दो किलो मीटर से भी अधिक तक जाम की समस्या सेतु पर कायम हो गयी. सुबह से लग रहे जाम का यह सिलसिला दोपहर तक बना रहा. इस दौरान सेतु को पार करने में दो से ढाई घंटे का समय लगा. जबकि सामान्य दिनों में सेतु पर पटना से हाजीपुर आधा घंटा में पहुंच जाते है. यातायात डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पर पटना से हाजीपुर की तरफ जाने वाले पश्चिमी लेन पर हाजीपुर के क्षेत्र में पाया संख्या 32 व 33 के बीच लोडेड ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति जाम की समस्या हो गयी. दरअसल वहां पर परिचालन वनवे हो गया था. डीएसपी की पहल के बाद पटना के क्रेन मंगा खराब ट्रक को साइड कराया गया. इसके बाद वाहनों का परिचालन हो सका. डीएसपी ने बताया कि हाजीपुर की तरफ ही सेतु पर सुबह में पाया संख्या 22 के पास एक मालवाहक गाड़ी खराब हो गयी थी. इसके अलावा पाया संख्या तीन के पास भी वाहन खराब हुआ था. वहीं बाइक व टैंकर में टक्कर हो गयी थी. जिसमें जख्मी एक व्यक्ति को हाजीपुर में भर्ती कराया गया. सेतु पर चार जगहों पर वाहन खराब होने की स्थिति में जाम लग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन