चार ग्रिड का दामोदार महिलाओं के हाथ में

Updated at : 09 Mar 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
चार ग्रिड का दामोदार महिलाओं के हाथ में

सूबे के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के हर घर को रोशन करने की मुहिम में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सूबे के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के हर घर को रोशन करने की मुहिम में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं. बिजली उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन तक में महिलाएं अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. वे दफ्तर के साथ-साथ फील्ड में भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. पटना के करबिगहिया ग्रिड को पूरी तरह से महिलाओं ने ही संभाल रखा है. इसी तरह करबिगहिया व दीघा ग्रिड सबस्टेशन का संचालन भी महिलाकर्मियों की तरफ से किया जा रहा है. पिछले वर्ष महिला दिवस से तीन अन्य ग्रिड चंदौती, सबौर और दीघा का जिम्मा महिलाओं को दिया गया है. महिलाएं सिर्फ ग्रिड ही नहीं संभाल रहीं, बल्कि किसी भी ग्रिड स्टेशन में आने वाली खराबियों की पड़ताल के लिए बनायी गयी सेंट्रल रिले एंड इंस्ट्रूमेंट लेबोरेटरी में भी काम कर रही हैं. साथ ही, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में भी रात-रात भर जागकर काम कर रही हैं. एससीएडीए सेंटर में महिलाकर्मी तीनों शिफ्टों में काम कर रही हैं. महिलाओं के लिए है अनुकूल माहौल देने के लिए कार्यस्थल पर क्रेच, रेस्ट रूम, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी व खेलकूद की भी व्यवस्था की गयी है. कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वुमेन’ नामक विशेष समिति गठित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन