विधानसभा चुनाव से पहले JDU के ये बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अब थामेंगे जनसुराज का हाथ
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Feb 2025 2:22 PM
ठाकुर हरि किशोर सिंह की तस्वीर
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव ठाकुर हरि किशोर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पत्र भेजकर सभी दायित्वों से मुक्त करने का आग्रह किया. आज वे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल होंगे.
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU को करारा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव ठाकुर हरि किशोर सिंह ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर सभी दायित्वों से मुक्त करने का आग्रह किया है. आज प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल होने की संभावना है.
‘समता मूलक समाज की अवधारणा खत्म हो गई’
अपने इस्तीफे में ठाकुर हरि किशोर सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा-
“मैं समता पार्टी के स्थापना काल से जुड़ा रहा. जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार के समता मूलक समाज की परिकल्पना को पूरा करने के लिए काम करता रहा. लेकिन अब पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान देना तो दूर, यह एक खास जाति विशेष की पार्टी बन गई है. समता मूलक अवधारणा पूरी तरह खत्म हो चुकी है.”
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा
JDU को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए
प्रशांत किशोर (PK) 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. गुरुवार को होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. PK ने कहा-“2025 बिहार की बदहाली का अंतिम साल होगा. इस बार चुनाव में JDU को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो नीतीश कुमार फिर किसी न किसी गठबंधन में जाकर ‘लटक’ जाएंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










