हर गांव की पांच महिलाएं जांचेंगी पानी

Published at :21 Jul 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
हर गांव की पांच महिलाएं जांचेंगी पानी

पीएचइडी ने वाटरएड इंडिया के सहयोग से हर घर नल का जल की जांच फील्ड किट से कराने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पीएचइडी ने वाटरएड इंडिया के सहयोग से हर घर नल का जल की जांच फील्ड किट से कराने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर,भागलपुर पश्चिम और पूर्व, गया, शेरघाटी, मधुबनी एवं झंझारपुर से होगी. पीएचइडी के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव एम सादुल्लाह जावेद ने इसे लेकर निर्देश दिया है. अधिकारियों को कहा गया है कि हर गांव में पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जाये और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाये, ताकि फील्ड टेस्ट किट से वह गांव में पानी की गुणवता की जांच कर सकें. लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की 51 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायत अकबरपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर में नल का जल योजना से जुड़े लाभुक महिलाओं को जागरूक किया जायेगा. साथ ही,उनके माध्यम से फील्ड किट द्वारा जल गुणवत्ता निगरानी की जायेगी. इस दौरान वाटरएड इंडिया,जिला जल जांच प्रयोगशाला के माध्यम से एक होगा.वहीं, रिपोर्ट के आधार पर उन योजनाओं को दुरुस्त भी किया जायेगा, जहां पानी में किसी प्रकार की दिक्कत सामने आ रही होगी. पानी की निगरानी और जागरूकता के बाद बनेगी रिपोर्ट नल का जल योजना की जांच, निगरानी और जागरूकता के आधार पर महिलाएं रिपोर्ट तैयार करेंगी. जांच के दौरान महिलाएं योजना में नियमित आने वाली परेशानियों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेंगी. महिलाओं को हर दिन वैसे लाभुकों से मिलना होगा, जो गांव के शुरू और अंत में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन