हथियार के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार, दो बाइक व चार मोबाइल भी जब्त

Updated at : 24 Aug 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार, दो बाइक व चार मोबाइल भी जब्त

शुक्रवार की देर रात नदवां अंडरपास के पास दो बाइक से एकत्र हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के धनरूआ थाना स्थित नदवां व उसके आसपास पिछले दो दिनों में बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक बाइक व एक स्कूटी सवार से बैग लूट लेने की घटना को लेकर धनरूआ पुलिस सतर्कता बरत रही थी. सादे लिवास में धनरूआ पुलिस बदमाशों की टोह में जुटी थी. इसी बीच शुक्रवार की देर रात नदवां अंडरपास के पास दो बाइक से एकत्र हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया. दबोचा गये बदमाशों में धनरूआ थाना के बालापर निवासी ललेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, विक्की कुमार के अलावा छोटकी सिम्महाड़ी के दिलखुश कुमार व सिगोड़ी थाना के सिगौड़ी निवासी सूर्यदेव यादव के पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद कर लिया. पुलिस इन्हें गिरफ्तार करते हुए इनके दोनों बाइक व चार मोबाइल जब्त कर लिया है. शनिवार को इस संबंध में एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने धनरूआ थाना में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने जो प्रारंभिक जानकारी दी है उसमें इनकी योजना किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी. हालांकि वह बड़ी घटना क्या थी इस संबंध में बदमाश कुछ नहीं बताया. दो दिन में बाइक व बैग लूट के संबंध में भी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दो सहोदर भाई ललेंद्र व सुजीत के पूर्व में भी धनरूआ थाना में अपराधिक मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन