सिपारा में रेस्टोरेंट की चिमनी से लगी आग, कोचिंग और जिम जल कर राख

Published at :11 May 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
सिपारा में रेस्टोरेंट की चिमनी से लगी आग, कोचिंग और जिम जल कर राख

सिपारा गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह एक रेस्टोरेंट की चिमनी से निकली चिंगारी से जिम और कोचिंग जल कर राख हो गयी,

विज्ञापन

संवाददाता, फुलवारीशरीफ

पटना के सिपारा गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह एक रेस्टोरेंट की चिमनी से निकली चिंगारी से जिम और कोचिंग जल कर राख हो गयी, जबकि आग से रेस्टोरेंट को कम क्षति हुई है. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिस भवन में रेस्टोरेंट था उसके ऊपरी भाग में चिमनी लगी थी. आग से भवन के दो तल्ले पर कोचिंग और तीसरे तल्ले पर रहा जिम जल कर राख हो गया. जिस समय आग लगी उस समय कोचिंग में बच्चे पढ़ रहे थे और जिम में युवाओं का दल था. आग लगने के साथ ही काेचिंग से छात्र-छात्राएं निकल भागे जबकि जिम में चार युवक अंदर ही फंस गये. आग की लपट तेज होने के कारण वे छत पर चढ़ गये जिन्हें सीढ़ी के सहारे सुरक्षित निकाला गया. आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाना पड़ा. इस दौरान सिपारा में लंबा जाम भी लग गया, जिसे छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस को पसीने छूट गये.

चार युवकों को किया गया रेस्क्यू

आग लगने पर जिम में रहे चार युवकों को निकलने का मौका नहीं मिला. इन युवकों ने छत पर चढ़ कर बचाव का उपाय करने लगे. जब इन पर पड़ोसी की नजर गयी तो तत्काल उन्हें सुरक्षित उतारा गया. मौके पर अग्निशमन दस्ते के कई वाहन और चार थाना पुलिस पहंची. तब तक आग भयवाह हो चुका था, जिस पर काबू पाने में अग्निशमन दस्ते को परेशानी हो रही थी. दस्ते ने दूसरे की छत से और सामने से आग पर काबू पाया.

चिमनी से निकली चिंगारी से लगी आग ने मचायी तबाही सिपारा गुमटी पहले एक चार मंजिले भवन में टेन टू टेन नाम का रेस्टोरेंट चलता है. शुक्रवार की सुबह रेस्टोरेंट में किचेन चालू हआ. चुल्हे से निकलने वाली चिमनी जो छत के ऊपरी हिस्से से छूती है उससे निकली चिंगारी से आग लग गयी. आग चंद ही मिनट में पूरी चिमनी को जलाती हुई जिम को अपनी चपेट में ले लिया. जिम में रखे सामान को चपेट में लेने पर आग और भयावह हो गयी और कोचिंग भी आग की चपेट में आ गयी.

फायरकर्मियों से नोंक-झोंक में जिम संचालक का सिर फूटा

अग्निशमन दस्ते जब आग पर काबू पा रहे थे, इस दौरान अपना जिम जलता देख जिम संचालक बेकाबू हो गया और वह अग्निशमन दस्ते से उलझ गया. दोनों में नोक झोंक हुई. इस क्रम में वह गिर गया और सिर फूट गया. लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गये. घायल ने बताया कि अग्निशमन दस्ते ने उससे ढकेल दिया जब कि अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के क्रम में वह कार्य में बाधा पहुंचा रहे थे जिन्हें हटाया गया, हटाने के क्रम में वह पानी से फिसल कर गिर गये. लोगों की भीड़ जमा होने से दोनों ओर से आवगमन को बंद करना पड़ा.

फायरकर्मियों से नोंक-झोंक में जिम संचालक का सिर फूटा

संवाददाता, फुलवारीशरीफ

पटना के सिपारा गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह एक रेस्टोरेंट की चिमनी से निकली चिंगारी से जिम और कोचिंग जल कर राख हो गयी, जबकि आग से रेस्टोरेंट को कम क्षति हुई है. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिस भवन में रेस्टोरेंट था उसके ऊपरी भाग में चिमनी लगी थी. आग से भवन के दो तल्ले पर कोचिंग और तीसरे तल्ले पर रहा जिम जल कर राख हो गया. जिस समय आग लगी उस समय कोचिंग में बच्चे पढ़ रहे थे और जिम में युवाओं का दल था. आग लगने के साथ ही काेचिंग से छात्र-छात्राएं निकल भागे जबकि जिम में चार युवक अंदर ही फंस गये. आग की लपट तेज होने के कारण वे छत पर चढ़ गये जिन्हें सीढ़ी के सहारे सुरक्षित निकाला गया. आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाना पड़ा. इस दौरान सिपारा में लंबा जाम भी लग गया, जिसे छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस को पसीने छूट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन