पटना में अब चोरी का तुरंत होगा खुलासा, जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पहुंचेगी आपके घर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Feb 2025 9:41 AM

विज्ञापन

एसएसपी अवकाश कुमार

Patna News: पटना के घरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि अब से हर चोरी की घटना में फिंगरप्रिंट टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

Patna News: पटना के घरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि अब से हर चोरी की घटना में फिंगरप्रिंट टीम, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि चोरी के बाद पुलिस सिर्फ सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच पूरी न करे, बल्कि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर अपराधियों तक पहुंचे.

हर चोरी की गहन जांच अनिवार्य

एसएसपी ने आदेश दिया कि यदि फिंगरप्रिंट, एफएसएल या डॉग स्क्वायड की जांच में कोई भी अहम सुराग मिले, तो तुरंत उसकी गहन जांच शुरू की जाए. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर पुलिस डंप डेटा भी खंगाले ताकि अपराधियों का नेटवर्क उजागर हो सके.

पूर्व में जेल गए चोरों पर भी नजर

चोरी के मामलों में तेजी से खुलासा हो, इसके लिए एसएसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया कि वे अपने इलाके में पहले गिरफ्तार किए गए चोरों की सूची तैयार करें. इसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और परिवार की जानकारी शामिल होनी चाहिए. इसके अलावा, चोरी के तुरंत बाद इन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जाए.

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या को चाहिए राबड़ी आवास जैसा घर, कार और ₹1.5 लाख महीना खर्च

सीसीटीवी और टीआईपी परेड से अपराधियों तक पहुंचेगी पुलिस

एसएसपी ने कहा कि चोरी के मामलों में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान के लिए टीआईपी (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड) कराई जाए. इसके बाद उनके फिंगरप्रिंट को घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट से मिलान किया जाए, ताकि अपराधी पकड़े जा सकें. इस कड़े फैसले के बाद जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है. पुलिस अब हर छोटी-बड़ी चोरी की घटना को गंभीरता से लेगी और वैज्ञानिक तरीकों से जांच कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन