ePaper

इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि, पारा मेडिकल व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए आज से भरे ऑनलाइन फॉर्म

Updated at : 09 Apr 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि, पारा मेडिकल व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए आज से भरे ऑनलाइन फॉर्म

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) की ओर से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2025 की तिथि जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

– एंट्रेंस टेस्ट सात व आठ जून कोसंवाददाता, पटनाबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) की ओर से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2025 की तिथि जारी कर दी गयी है. बुधवार को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह मई है. चालान से पेमेंट की अंतिम तिथि सात मई है. आवेदन फॉर्म में आठ से नौ मई रात 11:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये व अन्य अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क है. पीसीएमबी के लिए 1100 रुपये देने होंगे. एडमिट कार्ड 24 मई को जारी कर दिया जायेगा. एंट्रेंस टेस्ट सात व आठ जून को निर्धारित किया गया है. बीसीइसीइ-2025 के तहत स्नातक स्तरीय कृषि, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी नर्सिंग, उद्यान विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी एवं अन्य समान पाठ्यक्रमों में एडमिशन होगा. इसके साथ-साथ बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बची हुई सीटों पर भी एडमिशन इसी के स्कोर पर होगा. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते हैं. आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के 12वीं में कम से कम 45 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को मार्क्स में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी तथा कृषि विज्ञान में से प्रत्येक विषय में चार-चार अंक के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जायेगा.

इन कोर्सों में निर्धारित सीटों की संख्या

38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13675 सीटें, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में 120, बीफार्मा में 200 सीटें, फिजियोथेरेपी में 40 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में 20 सीटें, बैचलर ऑफ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी में 20, बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी में 20, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में 20, नौ सरकारी संस्थान में बीएससी नर्सिंग में 540 सीटें व 82 प्राइवेट संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 6360 सीटें, स्नातक डेयरी में 40 सीटें, मत्स्य विज्ञान में 40 सीटें व कृषि उद्यान विज्ञान की 425 सीटों, बीएससी हॉर्टिकल्चर की 42, फॉरेस्ट एंड इन्वायर्नमेंटल साइंस में 50, बायोटेक में 30 और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 30 सीटों पर एडमिशन होगा.

सीटें खाली रहेंगी तो बीसीइसीइ-2025 के तहत होगा एडमिशन

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज व संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के अंतर्गत बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में एडमिशन जेइइ मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के दो चरण की ऑनलाइन काउंसेलिंग के बाद रिक्त सीटों को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संचालित बीसीइसीइ 2025 के पीसीएम ग्रुप के अभ्यर्थियों से मेधा-सह-विकल्प के आधार पर दो ऑनलाइन काउंसेलिंग के माध्यम से भरा जायेगा. इसमें डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान भी शामिल रहेंगे. सभी पाठ्यक्रमों में सीटों का विवरण वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. बीसीइसीइबी के ओएसडी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म छह चरणों में भरा जायेगा. अंतिम चरण में फीस का भुगतान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन