कैंपस:बिहार बोर्ड:11वीं में एडमिशन के लिए 20 तक भरें फॉर्म

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 3:42 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि सीबीएसइ व आइसीएसइ व अन्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स 11वीं में बिहार बोर्ड में एडमिशन ले सकते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि सीबीएसइ व आइसीएसइ व अन्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स 11वीं में बिहार बोर्ड में एडमिशन ले सकते हैं. 11वीं में एडमिशन के लिए हर हाल में 20 मई तक ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) से आवेदन कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि 20 मई के बाद तिथि का विस्तार नहीं किया जायेगा. इससे पहले 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर दें. बिहार बोर्ड से 10वीं सफल स्टूडेंट्स ओएफएसएस के माध्यम से 11वीं में एडमिशन के आवेदन कर चुके हैं. अब भी आवेदन से वंचित स्टूडेंट्स 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड सहित, सीबीएसइ, आइसीएसइ व देश के अन्य परीक्षा बोर्डों के मैट्रिक में सफल स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे. स्टूडेंट्स का एडमिशन मैट्रिक में प्राप्त अंकों व आरक्षण कोटि के आधार पर किया जायेगा. मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स 11वीं में एडमिशन लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन