सीयूएसबी में पीजी की रिक्त 192 सीटों के लिए कल तक भरें फॉर्म

Published at :17 Jul 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सीयूएसबी में पीजी की रिक्त 192 सीटों के लिए कल तक भरें फॉर्म

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय , गया पीजी की रिक्त 192 सीटों को भरने के लिए 22 और 23 जुलाई को स्पॉट एडमिशन आयोजित करेगा. इसके लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन भर सकते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी), गया अपने पीजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए 22 और 23 जुलाई को अपने कैंपस में स्पॉट एडमिशन आयोजित करेगा. विवि के जन संपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ शांतिगोपाल पाईन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में रिक्त 192 सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार, जो सीयूइटी पीजी- 2024 में शामिल हुए हैं और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे नोटिस में दिये गये शेड्यूल के अनुसार सीयूएसबी परिसर में प्रवेश के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध स्पॉट एडमिशन आवेदन पत्र भरकर 19 जुलाई तक admission@cusb.ac.in पर इमेल के माध्यम से भेजने का भी निर्देश दिया गया है. यदि स्पॉट एडमिशन की निर्धारित तिथि तक प्रवेशित छात्रों की ओर से कोई निरस्तीकरण प्राप्त होता है, तो ऐसी सीटों को रिक्त सीटों की सूची में शामिल किया जा सकता है और स्पॉट एडमिशन के माध्यम से उनके विरुद्ध प्रवेश दिया जा सकता है. अधिक जानकारी वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

स्टेटिस्टिक्स में 24 व डेटा साइंस और एप्लाइड सांख्यिकी में 33 सीटें हैं खाली

नोटिस के अनुसार एप्लाइड सांख्यिकी में 33, स्टेटिस्टिक्स में 24, सोशल वर्क व सोशियोलॉजी में 18-18, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15, डेटा साइंस और और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 14, एन्वायर्नमेंटल साइंस में नौ, कंप्यूटर साइंस व जियोग्राफी में सात-सात, बायोइन्फॉर्मेटिक्स में पांच, फिजिक्स व केमिस्ट्री में चार-चार, साइकोलॉजी, हिंदी व मैथमेटिक्स में तीन-तीन और पोलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स व जियोलॉजी में दो-दो सीटें खाली हैं. वहीं, पीजी कोर्स जैसे बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, एमफार्मा (फार्मास्युटिक्स), एमफार्मा (फार्माकोलॉजी), इंग्लिश, एलएलएम और एमपीएड के लिए स्पॉट राउंड के लिए कोई खाली सीट नहीं है. गौरतलब हो कि सीयूएसबी ने अकादमिक सत्र 2024-25 में 28 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में सीयूइटी पीजी-2024 के माध्यम से कुल 1196 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किया था. और अब तक करीब 1000 सीटें फूल हो गयी है. सोमवार 15 जुलाई को दीक्षारम्भ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ सीयूएसबी में नये अकादमिक सत्र 2024-25 की शुरुआत हो गयी है. वहीं, बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, एमफार्मा (फार्मास्युटिक्स), एमफार्मा (फार्माकोलॉजी), इंग्लिश, एलएलएम और एमपीएड में कोई खाली सीट नहीं है. गौरतलब हो कि सीयूएसबी ने अकादमिक सत्र 2024-25 में 28 पीजी पाठ्यक्रमों में सीयूइटी पीजी-2024 के माध्यम से कुल 1196 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किया था और अब तक करीब 1000 सीटें फुल हो गयी हैं. सोमवार को दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ सीयूएसबी में नये अकादमिक सत्र 2024-25 की शुरुआत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन