Patna News: बेटे की हत्या कर शव को नदी में बहाया, पटना में मां-बाप और छोटा भाई गिरफ्तार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 May 2025 8:36 PM

विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्त में मां बाप और छोटा भाई

Patna News: पटना के आईआईटी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चौकीदार समेत उसकी पत्नी और बेटे को उनके बड़े बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और सोन नदी में शव की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के आईआईटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक पिता, मां और छोटे बेटे को उनके ही बड़े बेटे दीपक पासवान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना मोलाहिमपुर गांव की है, जहां चौकीदार राजेश पासवान, उनकी पत्नी बेबी देवी और छोटा बेटा चंदन पासवान अब पुलिस हिरासत में हैं.

हत्या कर शव नदी में बहाया

मृतक की पत्नी निरमा देवी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति दीपक पासवान की हत्या करके शव को सोन नदी में बहा दिया गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन शव अब तक बरामद नहीं हो सका है. एसडीआरएफ की टीम को भी खोज अभियान में लगाया गया है.

दीपक की पहली पत्नी की भी हुई थी हत्या

निरमा देवी ने बताया कि उनकी शादी को दो साल हुए हैं और तभी से ससुरालवालों की प्रताड़ना झेल रही थीं. उन्होंने दावा किया कि दीपक की पहली पत्नी की भी रहस्यमय हालात में हत्या हुई थी, जिसमें आरोपी परिवार पहले भी जेल जा चुका है. निरमा को आशंका थी कि उसके साथ भी वही साजिश दोहराई जा सकती है.

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि पहले की पत्नी की हत्या के मामले में यह परिवार पहले भी आरोपों से घिर चुका है.

Also Read: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन